भागलपुर, फरवरी 16 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार में सोमवार दोपहर से भीषण जाम लग गया, जिससे हजारों वाहन घंटों फंसे रहे। इस महाजाम में कई एम्बुलेंस भी फंसी रहीं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सिमराही बाजार में जाम लगना अब आम बात हो गई है। बार-बार लगने वाले इस जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजमर्रा की जिंदगी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को लगे जाम की भयावहता इतनी थी कि पुलिस प्रशासन भी इसे छुड़ाने में नाकाम साबित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान एम्बुलेंस के सायरन बजते रहे, लेकिन उन्हें भी आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल पाया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन स...