सुपौल, जनवरी 2 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। नववर्ष के पावन अवसर पर राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित विष्णु धाम मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित इस भव्य मंदिर में नए साल की शुरुआत भगवान विष्णु के दर्शन के साथ करने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। सुबह से ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया और 'जय विष्णु' व 'नारायण-नारायण' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। बरदराज पेरुमल देवस्थान के नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर अपनी अनूठी स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है। ऊंचे गोपुरम, आकर्षक नक्काशी और विशाल मंडप श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं। शांत और सकारात्मक वातावरण ने भक्तों को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति कराई। नववर्ष के दिन सुबह करीब 10 बजे से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हुआ, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.