सुपौल, फरवरी 19 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। घीवहा पंचायत के वार्ड 10 निवासी राम देव मंडल (70) को एक सांढ़ ने मंगलवार की शाम पटक दिया। जिसमें उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक राम देव मंडल मंगलवार की शाम के समय अपने दरवाजे पर टहल रहा था। इसी दौरान एक साढ़ दौड़ते हुए आकर पीछे से पठक दिया। बताया जाता है कि उक्त साढ़ किसी खेत में फसल को क्षतिग्रस्त कर रहा था। इसी दौरान वो तेजी से दौड़कर गांव में प्रवेश करते हुए इस ढंग की घटना को अंजाम दे दिया। लोगों ने बताया कि एक बार की पटकन खाने के बाद मृतक जब तक कुछ समझता और आसपास के लोग दौड़कर उन्हें बचाते तब तक साढ़ ने उन्हें एक पटकन और दे दी। जिसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें गांव के ही अस्पताल में इलाज के लिए ले गया। लेकिन वहां पहुंचने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उन्हें सरकारी अस्पताल नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.