सुपौल, जनवरी 2 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में डीएपी और यूरिया की कीमत अधिक वसूल किए जाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 60 लाइसेंसी खाद विक्रेता है। जिसमें अधिकतर दुकानदार ग्रामीण क्षेत्रों में ही है। बताया जाता है कि छिटही हनुमान नगर, शाहपुर पृथ्वीपट्टी, झिलाडुमरी, सिमरी, नौनपार, बैसा,सदानंदपुर, कल्याणपुर, पिपरा खुर्द, नारायणपुर,माकेर गढ़िया, लालगंज बाजार, दक्षिणी सीमा में अवस्थित आंदोली बाजार में खाद दुकानदारों द्वारा 1350 रुपए का डीएपी 1850 रुपए में और 266 रुपए का यूरिया 500 रूपये से लेकर 600 रूपये तक किसानों से वसूल किया जा रहा है। कई किसानों का कहना है कि यूरिया के साथ कैल्शियम सहित अन्य प्रकार के सामग्री लेना आवश्यक कर दिया गया है। जिसके कारण किसानों को ...