सुपौल, फरवरी 6 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत में पैक्स भवन चांदपीपर मतदान केंद्र पर डीएम सावन कुमार के निरीक्षण के क्रम में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में उत्पात मचाता गिरफ्तार हुआ। डीएम ने चांदपीपर पंचायत के वार्ड 9 निवासी शराबी दीपक कुमार को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश भपटियाही थाना पुलिस को दिया। पुलिस ने दीपक कुमार को गिरफ्तार कर भपटियाही थाना लाया। भपटियाही थाना में ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने उत्पाद अधिनियम के तहत दीपक कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...