सुपौल, जनवरी 19 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य सरकार के 'सात निश्चय-3' के तहत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 19 जनवरी को 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को समयबद्ध तरीके से सुनकर उनका समाधन करना है। कार्यक्रम के तहत सभी कार्यालयों को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। हालांकि पहले दिन अधिकांश कार्यालयों में नागरिकों की उपस्थिति काफी कम रही। लेकिन अधिकारी और कर्मी निर्धारित समय पर जनसुनवाई में पहुंचकर फरियादियों का इंतजार करते देखे गये। प्रभारी डीएम मो तारिक के निर्देश पर जिले के सभी थानों, प्रखंडों, बिजली विभाग, अंचलों और जिलास्तरीय कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। सोमवार को प्रभारी डीएम सहित अंचल कार्यालय में सबसे दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, आंगनबाड़ी, बिजली, व्...