सुपौल, फरवरी 10 -- सुपौल, पिपरा रोड स्थित सीएमआर गोदाम के पास बनी सब्जी मंडी में नियमित सफाई नहीं होने से थोक सब्जी विक्रेता परेशान हैं। विक्रेताओं का कहना है कि नगर परिषद द्वारा समय पर सफाई नहीं कराई जाती, जिससे मंडी परिसर में गंदगी फैल गई है। सब्जियों के अवशेष और कचरे से बदबू बनी रहती है। हवा चलने पर स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे काम करना मुश्किल हो जाता है। गंदगी के कारण ग्राहकों को भी परेशानी होती है। थोक विक्रेताओं ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए मुख्य पार्षद से जल्द कार्रवाई कर नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...