सुपौल, जनवरी 4 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मौझहा गांव में सड़क हादसे में दो मौसेरे भाइयों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। इस हादसे ने न केवल दो जिंदगियां छीन लीं, बल्कि उनके परिवारों के सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट भी खड़ा कर दिया है। घर की कमाई का एकमात्र सहारा खत्म हो जाने से परिजन गहरे सदमे और आर्थिक अनिश्चितता से जूझ रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले राजकुमार यादव की पारिवारिक स्थिति अत्यंत दयनीय बताई जा रही है। मृतक राजकुमार की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी खुशबू कुमारी से संतान न होने के बाद उन्होंने दो वर्ष पूर्व दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी गुड़िया देवी से उनकी एक वर्षीय इकलौती पुत्री सृष्टि कुमारी है। राजकुमार की असामयिक मौत के बाद दोनों पत्नियां और मासूम बच्ची बेसहारा हो गई हैं। पुत्र की मौत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.