सुपौल, फरवरी 5 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एनएच-106 पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक सिमराही बाजार से राघोपुर तरफ जा रहा था। जहां जेपी चौक से करीब दो सौ मीटर पहले अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल लाया। मौके पर मौजूद डॉ ने जांच पड़ताल कर मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की पहचान कुनौली थाना क्षेत्र के कमलपुर पंचायत के रुपौली पुर्नवास वार्ड 19 निवासी मनोज सुतिहार के (16) वर्षीय पुत्र संजय सुतिहार के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के ने बताया कि तेज गति से बाइक चलाते हुए सिमराही से राघोपुर की ओर जा रहा था। जेपी चौक से करीब 200 मीटर आगे एनएच-106 पर अचा...