सुपौल, फरवरी 8 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। सड़क पार कर रही एक बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच 27 पर रामविशनपुर गांव के समीप रविवार दोपहर करीब एक बजे की है। इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने दोपहर करीब एक से लेकर दो बजे तक एनएच जाम कर दिया। इस दौरान एनएच के दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची राघोपुर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और यातायात चालू कराया। जानकारी के अनुसार विशनपुर दौलत पंचायत के भागता टोला वार्ड 12 निवासी छोटे लाल शर्मा की बेटी रीता कुमारी (13) सड़क पार कर रही थी। इस क्रम में प्रतापगंज से सिमराही की ओर से आ रहे एक तेज रफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.