सुपौल, फरवरी 19 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े करीब 85 हजार नौनिहालों को अबतक नया ड्रेस नहीं मिल सका है। इसका मुख्य कारण जीविका समूह के पास पर्याप्त संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जिले में नवस्वीकृत केंद्रों सहित कुल 2441 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहां प्रत्येक केंद्र पर 40 बच्चों के नामांकन की स्वीकृति है। दरअसल, ड्रेस वितरण की प्रक्रिया दिसंबर माह में पूरी हो जानी थी, लेकिन जीविका समूह के पास पर्याप्त संख्या में सिलाई मशीनें उपलब्ध नहीं होने के कारण समय पर ड्रेस की सिलाई पूरी नहीं हो सकी। बड़े पैमाने पर ड्रेस तैयार करने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता थी, जो तत्काल उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इसी वजह से हजारों बच्चों को ड्रेस मिलने में विलंब हो गया। आईसीडीएस की जिला कार्यक्र...