सुपौल, नवम्बर 26 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय संविधान की 76वीं वर्षगांठ पर बुधवार को सुपौल न्याय मंडल में संविधान दिवस मनाया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंनत कुमार सिंह के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारी और कोर्ट कर्मियों ने संविधान को अपने दैनिक जीवन और कामकाज में उतारने का संकल्प लिया। संविधान के प्रति सच्ची आस्था भी प्रदर्शित की। इस दौरान जिला जज श्री सिंह ने न्यायिक पदाधिकारियों और कोर्ट कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। जिसे सभी ने भारत के संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए दोहराया। संविधान दिवस पर कार्यक्रम में जिला जज श्री सिंह ने कहा कि संविधान सामाजिक न्याय का जरिया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में हर किसी को गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक जीवन मिले, यह सामाजिक न्याय का बहुत बड़ा माध्यम ...