सुपौल, मार्च 18 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। विशनपुर घनश्याम पंचायत के वार्ड 11 में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। मृतका स्व. रूपेश मुखिया की पत्नी मुन्नी देवी (25) थी। बताया जाता है कि रविवार को मुन्नी देवी को सास अनिता देवी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रविवार रात लगभग एक बजे मुन्नी देवी के चचेरी सास की नींद खुली और आंगन की तरफ गई तो देखा मुन्नी अपने कमरे में फंदे से लटक रही है। इसके बाद शोर करने पर परिजनों की नींद खुली और मुन्नी को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी घटना स्थल पर पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सोमवार की सुबह एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, बलुआ थानाध्यक्ष सुमित कुमार और ललितग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.