भागलपुर, मार्च 31 -- सुपौल। वरीय संवाददाता वासंतिक नवरात्र दुर्गा पूजा को लेकर मन्दिर में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की धीरे - धीरे भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार को मां दुर्गा की दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। आचार्य पंडित धर्मेन्द्र नाथ मिश्र और पंडित नूतन झा ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी उपासना की। वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा पंडाल भक्तिमय हो गया है। जिला मुख्यालय स्थित वार्ड सात चकला निर्मली में चैती दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। श्रद्धालु माता दुर्गा की आराधना के लिए भक्तों में काफी उत्साह हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्तिभाव का माहौल बना हुआ है। दुर्गा मंदिरों की सजावट की गयी है। भक्त अपने घरों में भी कलश स्थापित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। दुर्गा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.