सुपौल, फरवरी 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी स्थित सत्संग भवन में गुरुवार को श्री श्याम महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता हुई। श्री श्याम परिवार के दामोदर प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 8 और 9 फरवरी को आयोजित होने वाले श्री श्याम बसंत महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सदस्यों के बीच कई विभाग बनाये गये हैं। प्रत्येक सदस्य पूरी तन्मयता से तैयारी में लगे हुए हैं। महोत्सव को लेकर पूरे शहर में जगह-जगह तोरण द्वार लगाये गये हैं। शहर के विभिन्न मंदिरों व चौक-चौराहों पर महोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए बैनर भी लगाये गये हैं। 8 फरवरी की सुबह 8 बजे से निशान यात्रा निकाली जायेगी। यह यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस महोत्सव स्थल पहुंचेगी। निशान यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा एवं इत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.