सुपौल, फरवरी 13 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर बाबा बनेश्वर शिव मंदिर भपटियाही, शिव मंदिर सनपतहा, शिव मंदिर शाहपुर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में तैयारीयां जोर शोर से चल रही है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन कमेटी द्वारा मंदिर को रंग रोगन कर आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। विभिन्न प्रकार के लाइटिंग एवं पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। विषेश पूजा अर्चना को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। बाबा बनेश्वर शिव मंदिर भपटियाही के अध्यक्ष मोहन यादव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पूरे विधि विधान एवं धुमधाम के साथ संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया ज...