सुपौल, फरवरी 22 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित हरावत राज उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को एक दिवसीय भव्य शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगी थी और दोपहर तक पूरा पंडाल खचाखच भर गया। आयोजन स्थल पर 'नमः शिवाय' के जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिव शिष्या बरखा आनंद तथा शिव शिष्य अर्चित आनंद (अन्नू बाबू) पहुंचे। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस आयोजन में कोसी, सीमांचल, मिथिलांचल के सभी जिलों के अलावा मुजफ्फरपुर, रांची सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन समिति के अनुसार, लगभग एक लाख से अधिक लोग शिव चर्चा सुनने पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.