सुपौल, अप्रैल 23 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। कोसी बराज में मंगलवार दोपहर एक शिक्षिका ने छलांग लगा दी। घटना के बाद नेपाल की एपीएफ पुलिस और गोताखोर की टीम कोसी नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक कोसी नदी में लापता शिक्षिका का पता नहीं चल सका। जहानाबाद जिले के बराबर थाना क्षेत्र के कुकरी बिगहा निवासी संदीप कुमार की पत्नी पूजा कुमारी (25) बसंतपुर पंचायत के वार्ड 6 प्राथमिक विद्यालय नुनिया टोला बराटपुर में शिक्षिका है। वह वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड 9 में एक किराए के मकान में अपने पति संदीप कुमार और दो बच्चों के साथ डेढ़ साल से रहती है। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए कोसी बराज के फाटक संख्या 6 अप स्ट्रीम के पास पहुंची। कुछ देर बाद वह दोनों के पैर चप्पल, बिछिया, मास्क और दाेनों हाथों में पहने बाला को खोलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.