सुपौल, फरवरी 11 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। निर्मली नगर के मध्य विद्यालय में शिक्षक उपस्थिति पंजी में कथित छेड़छाड़ का मामला अब थाना तक पहुंच गया है। बुधवार को कुनौली निवासी रोशन कुमार गुप्ता ने निर्मली थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। आवेदन में आरोप है कि शिक्षिका कुमारी पुष्पा की जनवरी 2023 की पंजी में कागज चिपकाकर और काट-छांट कर वास्तविक जानकारी छिपाई गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन प्रसाद सिंह द्वारा कराई गई जांच में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई, लेकिन प्रधानाध्यापक पर कोई अनुशंसा नहीं की गई। आवेदक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह समेत संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.