सुपौल, फरवरी 9 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के तहत हिंदी एवं इतिहास विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। इसमें निर्धारित 9548 परीक्षार्थियों में से 9403 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 145 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित की गई। दूसरी पाली में आवंटित 9139 परीक्षार्थियों में से 8964परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 175 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 18687 परीक्षार्थियों में से 18367 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 320 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कहीं से भी कदाचार की कोई सूचना नहीं मिली। परीक्षा को ल...