सुपौल, जनवरी 9 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद ने शहर में आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान और उनके प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए एक सराहनीय पहल की है। इसके तहत शहर के सभी वार्डों में आवारा कुत्तों के लिए विशेष फीडिंग सेंटर (भोजन केंद्र) बनाए जा रहे हैं, जहां उन्हें सुरक्षित और निश्चित स्थान पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस कदम से जहां कुत्तों को नियमित रूप से भोजन मिलेगा, वहीं सड़कों पर उनके भटकने की समस्या भी कम होगी। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, इन फीडिंग सेंटरों का उद्देश्य आवारा कुत्तों को इधर-उधर भोजन की तलाश में भटकने से रोकना और नागरिकों को होने वाली असुविधा को कम करना है। प्रत्येक वार्ड में तय स्थानों पर ये भोजन केंद्र बनाए जा रहे हैं, ताकि कुत्ते वहीं भोजन करें और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी या यातायात बाधा जैसी समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.