सुपौल, फरवरी 1 -- जदिया, निज संवाददाता। शराब बरामदगी मामले में चल रहे फरार आरोपी को पुलिस ने शनिवार की रात को छापेमारी कर उसके घर बघैली गांव से गिरफ्तार किया है। इस बाबत इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने बताया कि एक माह पूर्व उक्त गांव में शराब बरामदगी के दौरान आरोपी राज किशोर ऋषिदेव चकमा देकर भाग निकला था। उसे पुलिस ने शनिवार की रात को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दर्ज केस के आधार पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...