भागलपुर, फरवरी 22 -- सरायगढ़। निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने शुक्रवार को शराब के नशे में माकैर गढ़िया गांव के वार्ड 12 निवासी सुरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। उक्त जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष आकाश आनंद ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के नशे में सुरज कुमार को भपटियाही बाजार से गिरफतार किया गया है। वह शराब के नशे में भपटियाही बाजार में उत्पाद मचा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध उत्पाद मध निषेध अधिनियम के तहत थाना केस संख्या 45/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.