सुपौल, फरवरी 13 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर पुलिस ने शराब कारोबार से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे बाइक मालिक को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर में की गई। थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि थाना कांड संख्या 190/24 में दर्ज मामले में अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी वार्ड 2 निवासी 34 वर्षीय शशि कुमार सुमन की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह बलभद्रपुर में छिपा है। इसके बाद छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...