सुपौल, जनवरी 23 -- सुपौल, एक संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित व्यापार संघ कार्यालय में शुक्रवार को क्रांतिकारी नेता भारत रत्न सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती संघ के अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस बचपन से ही देश प्रेमी और स्वाभिमानी थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके जन्म दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सतीश कुमार, उमेद कुमार जैन, युगल किशोर अग्रवाल, रामकुमार चौधरी, राजेश कुमार, योगेन्द्र प्रसाद साह, गुरु प्रसाद गुप्ता, अवधेश कुमार चौधरी, अभय कुमार मिश्रा, दिलीप शर्मा, दिलीप चौधरी, चंदन कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...