सुपौल, जनवरी 28 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज में वृद्ध महिला को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात लूटने के मामले में पुलिस ने फरार स्मैकर गैंग के एक और अपराधी विकास पासवान को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। स्मैकर गैंग द्वारा लूट की घटना बीते 23 जनवरी की रात करीब नौ बजे हुई थी। बाजार के गोल चौक के पास स्व. जसकरण घोडावत के घर में अकेली रह रही उनकी धर्मपत्नी झिंकार देवी को बंधक बनाकर अपराधियों ने लाखों के सोने और आलमारी में रखे चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये थे। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार स्मैकर गैंग के अपराधियों को चांदी के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पकड़ाये अपराधियों ने ही घटना में शामिल विकास पासवान के नाम का खुलासा किया था। तब से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। लेकिन उसके बदलते ठिकाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.