सुपौल, फरवरी 12 -- वीरपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर पंचायत वार्ड 2 में गुरुवार को ग्रामीणों की सतर्कता से बाइक चोरी की कोशिश कर रहे 22 वर्षीय सनउल्लाह को रंगेहाथ पकड़ा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से देशी कट्टा बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वीरपुर थाना में कांड संख्या 73/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में ऐसे अपराध रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...