सुपौल, फरवरी 9 -- वीरपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सात परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कुल 2112 परीक्षार्थियों में से 2089 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कहीं से भी कदाचार या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार मंडल और बीईओ अनीता देवी ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो और परीक्षा निष्पक्ष व कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराई जाए। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रही। प्रशासन के अनुसार दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.