सुपौल, फरवरी 12 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थाना क्षेत्र के घीवहा पंचायत में वार्ड नंबर 10 के सुरसर पुल के पास नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश मंडल ने बताया कि यह यज्ञ 14 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा और 22 फरवरी तक चलेगा। समिति के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण महायज्ञ की तैयारियों में जुटे हैं। आयोजन की अनुमति के लिए थानाध्यक्ष के माध्यम से त्रिवेणीगंज एसडीएम को लिखित अनुरोध किया गया है। रामप्रकाश मंडल ने सभी धर्मप्रेमियों से इस पावन आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और यज्ञ को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.