सुपौल, सितम्बर 22 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शहर के अनंत प्रेरणा ट्रामा सेंटर में रविवार को विशेष कैंप का आयोजन हुआ। इसमें हॉस्पिटल के संचालक डॉ. बीके यादव, डॉ. कुमारी खुशबू, डॉ. संतोष प्रकाश, डॉ. प्रेम यादव ने कुल 142 महिला मरीजों के अलावा कुल 198 मरीजों की जांच की गई। इसके बाद 114 मरीजों का अल्ट्रासाउंड कराया गया। कैंप में ही 87 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड भी बनवाया गया। डॉ. बीके यादव ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि भारती की महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा मजबूत करना। शिविर में महिलाओं की विभिन्न बीमारियां जैसे एनीमिया, थायरॉयड, प्रजनन स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जांच की गई और उन्हें जरूरी परामर्श दिया गया। कैंप का संचालन व्यवस्थापक डॉ. कैलाश कर रहे थे। बताया कि यह अभियान 17 स...