सुपौल, फरवरी 25 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव सह सुपौल जिला प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर 6-8 एवं 11-12 के विशिष्ट शिक्षक व विद्यालय अध्यापक को वरीय विशिष्ट शिक्षक के पद पर प्रौन्नति का लाभ देने की मांग की। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश के आलोक में विभागीय स्तर पर प्रौन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। संघ लंबे समय से नियोजित से राज्यकर्मी बने शिक्षकों की पूर्व सेवा की गणना के आधार पर प्रौन्नति सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग करता रहा है।प्रदेश महासचिव ने कहा कि सरकार द्वारा गठित कमिटी ने पूर्व सेवा की गणना के आधार पर आठ वर्ष पूर्ण करने वाले प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रौन्नति देने की अनुशंसा की है। इसी क्रम मे...