भागलपुर, अप्रैल 6 -- सुपौल। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड क्षेत्र में वासंतिक नवरात्र लेकर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिले भर में श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक मंदिरों और घरों में भक्तिभाव की धारा बहती रही। जिला मुख्यालय स्थित वार्ड 7 चकला निर्मली चैती दुर्गा मंदिर में सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। विशेष रूप से सुपौल शहर,वीरपुर , त्रिवेणीगंज, राघोपुर, किशनपुर, निर्मली और छातापुर प्रखंडों में भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की पूजा कर नवरात्र के समापन पर कन्या पूजन और हवन का आयोजन किया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पूजा में शामिल हुईं और मां के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.