सुपौल, जून 14 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में बादलों की आवाजाही और पुरवा हवा चलने से वातावरण में नमी का प्रतिशत बढ़ने से बनी उमस की स्थिति ने शुक्रवार को बैचेन कर दिया। धरती से टकराने के कारण सतह पर चल रही हवा गर्म हो जा रही है, जबकि वायुमंडल में पुरवा हवा की नमी बनी हुई है। ऐसे में सतह से निकली गर्मी ऊपर की ओर जाने की बजाय नीचे बनी हुई है। इस कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। अधिकतम तापमान महज 38 डिग्री होने के बाद भी लोगों को गर्मी का एहसास करीब 42 डिग्री के जैसा हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल एक-दो दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। वर्तमान मौसम बेहतर मानसून के लिए जरूरी है। शनिवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.