सुपौल, दिसम्बर 23 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की लालगंज पंचायत में रानीपट्टी वितरणी नहर से निकली माइनर पर लगा वन विभाग की पेड़ की धड़ल्ले से कटाई हो रही है। दिन हो या रात लकड़ी के कारोबारी ग्रामीणों द्वारा काटे गये पेड़ की औने पौने दाम में खरीदकर मालामाल हो रहे हैं भाकपा अंचल परिषद के सचिव रघुनंदन पासवान ने वन प्रमंडल बीरपुर के नाम विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी मंगलवार को दिन के 2 बजे दी है। इसके साथ ही पेडों की कटाई पर रोक लगाने तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि लालगंज पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित माइनर पर वन विभाग का कदम व जिलेबी सहित कई प्रकार के पेड़ लगे हुए हैं। कई महीनों से इन पेडों की कटाई जारी है। जिसके कारण पर्यावरण के साथ साथ वन विभाग को भारी नुकस...