सुपौल, नवम्बर 30 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सुपौल-सिंहेश्वर रोड में चौघारा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने एक देसी पिस्तौल व एक गोली के साथ दो युवक को पकड़ा। उसकी पहचान हरदी-चौघारा वार्ड 5 निवासी रमेश कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से पल्सर बाइक भी जब्त किया है। सदर थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि सदर थाना पुलिस क्राइम कंट्रोल के उद्देश्य से सिंहेश्वर रोड में चौघारा पुलिस के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी क्रम में एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों युवक बाइक मुड़ाकर भागने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और बाइक भी जब्त कर ली। तलाशी लेने पर पीछे बैठे ...