सुपौल, अक्टूबर 5 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में लगातार दो दिनों से मूसलाधार बारिश होने करण के कारण और कोसी नदी का डिस्चार्ज पांच लाख से अधिक होने के कारण पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर दर्जनों में लोगों के घर-आंगन में दो से तीन फीट तक पानी फैल गया है। तटबंध के अंदर से लोग पलायन करके ऊंचे स्थान पर शरण ले रहे है। लोगों को अपना जान माल के साथ-साथ पशुओं के भोजन की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस साल में सबसे अधिक कोसी नदी का डिस्चार्ज होने के कारण लोगों में अफरा तफरी माहौल हो गया है। पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर लौकहा, बहुअरवा, कवियाही, करहरी, बैसा,तकिया, उग्रीपट्टी, ढोली, सियानी, कटैया, भुलिया, गोरीपट्टी, गिरधारी, बनैनिया, बलथरवा, औरही, सनपतहा सहित अन्य गांव मे बाढ़ का पानी लोगों के घर आंगन में 2 से 3 फीट तक फैल गया है। तटबंध के अ...