सुपौल, फरवरी 9 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में पटना में एक नीट छात्रा की मौत के बाद सरकार और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसके तहत अब जिले के सभी लॉज और गर्ल्स हॉस्टल संचालकों का पुलिस वैरीफिकेशन कराया जाएगा। बिना पंजीकरण संचालित हो रहे या सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले हॉस्टल और लॉज पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में 24 घंटे महिला वार्डन की तैनाती अनिवार्य होगी। इसके साथ ही हॉस्टल परिसर, प्रवेश द्वार और गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं, छात्राओं की आवाजाही पर नजर रखने के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम को भी अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे सुरक्षा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.