सुपौल, जनवरी 2 -- बलुआ बाजार, एक संवादाता। छातापुर प्रखंड के मधुबनी वार्ड नंबर 9 में गुरुवार को जन वितरण प्रणाली की दुकान पर गंभीर विवाद हुआ। लाभुक सुबोध कुमार यादव अनाज लेने पहुंचे थे, लेकिन डीलर कृष्ण कुमार यादव ने 20 किलो अनाज में कटौती कर 17 किलो ही दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। मौके पर हुई मारपीट को देखकर आसपास के दर्जनों ग्रामीण जमा हो गए और उन्होंने डीलर के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर सरकारी मानक के अनुसार अनाज नहीं देता, हर यूनिट से 1 किलो काट लिया जाता है, और महीने-दर-महीने राशन नहीं मिलता। साथ ही, जब लाभुक सही राशन मांगते हैं तो उन्हें झूठे आरोप और धमकियां दी जाती हैं। पुलिस को बुलाने के बावजूद ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हुआ। डीलर का कहना है कि उन पर झूठे आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.