सुपौल, फरवरी 17 -- त्रिबेनीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पांच में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे एक एलआईसी एजेंट ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान नवीन कुमार सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से प्रखंड के लहर्निया वार्ड चार के निवासी थे, लेकिन वर्तमान में वे लंबे समय से अपने परिवार के साथ नगर परिषद स्थित निजी आवास में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, एलआईसी एजेंट नवीन कुमार सिंह घटना के बक्त अपने कमरे में अकेले थे। इसी दौरान गोली चलने की तेज आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा खोलने पर उन्हें खून से लथपथ हालत में पाया गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर, घट...