सुपौल, जनवरी 16 -- वीरपुर, एक संवाददाता। ललितग्राम-वीरपुर रेल लाइन को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने पर इलाके के लोगों में खुशी है। इस बाबत छातापुर विधायक व पूर्व पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि यह जिले के लोगों के लिए ऐतिहासिक सौगात है। रेललाइन के पूरा हो जाने के बाद व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही लोगों को सफर में काफी सहूलियत होगी। इसके लिए विधायक ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा स्थानीय सांसद दिलेश्वर कामैत का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि मालूम हो की इस रेल परियोजना के लिए रेलवे बोर्ड ने 9 सितम्बर 2025 को फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए मंजूरी देकर दिसंबर माह में फंड आवंटित कर दिया था। अब 4 फरवरी को निविदा खोली जाएगी। इसके बाद परियोजना लागत एवं निर्माण अवधि की आधिकारिक घोषणा की जायेगी। इस रेल ...