सुपौल, फरवरी 4 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। भीमपुर थाना क्षेत्र के भीमपुर रेलवे ढाला के समीप से मंगलवार देर रात एक चोर ने रेलवे पटरी के सुरक्षा में लगे ग्रिल को काटकर चोरी के घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान चोर ने ग्रिल को ले जाने के लिए भी अजीबोगरीब तरकीब का इस्तेमाल किया। चोर ने ग्रिल को काटकर एक बैलगाड़ी पर लादकर उसे पुआल से ढंककर बैलगाड़ी को बाइक के सहारे खींचकर ले जा रहा था। गनीमत रही कि इस दौरान भीमपुर पुलिस के गश्ती दल की नजर उसपर पड़ गई। जब गश्ती दल ने रोककर वाहन की जांच की तो उसपर लोहे का ग्रिल लदा हुआ पाया, जो कि पुआल से ढका था। इसके बाद जब पुलिस ने ग्रिल ले जा रहे युवक से पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस बैलगाड़ी व बाइक बीआर 38 एपी 9429 सहित युवक को पकड़ कर थाना ले आई। जब युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि ग्रिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.