सुपौल, फरवरी 13 -- मरौना, एक संवाददाता। सतरह सूत्री मांगो को लेकर राजस्व कर्मचारी की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर के कारण कार्य ठप हो गए हैं। किसान परिमार्जन, दाखिल ख़ारिज, जमाबंदी नामांतरण आदि कार्य प्रभावित हो गया है। इसके अलावा किसान रजिस्ट्रेशन कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बहुत से किसान के पूर्वजों के नाम से जमाबंदी चल रही है। अपने नाम पर लाने के लिए काफी परेशान हैं, लेकिन राजस्व कर्मचारी की हड़ताल से अंचल के चक्कर लगाकर लोग लौट जाते हैं। किसान रजिस्ट्रेशन नहीं होने से किसान प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभ से बंचित होने का चिंता सता रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...