सुपौल, फरवरी 21 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अंचल के राजस्व अधिकारी संदीप कुमार ने सदर थाना में आवेदन देकर एक व्यक्ति पर रंगदारी मांगने, मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि नगर परिषद वार्ड 4 निवासी शिव कुमार कथित रूप से भू-माफिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है और अंचल कार्यालय में आम लोगों को गुमराह कर भूमि विवाद बढ़ाने का काम करता है। राजस्व अधिकारी के अनुसार 12 फरवरी 2026 को लगभग 12 बजे दिन में दाखिल-खारिज वाद संख्या 3070/2025-26 की सुनवाई के दौरान संबंधित व्यक्ति उनके कार्यालय कक्ष में पहुंच गया। जबकि वह न तो वाद में क्रेता था और न ही विक्रेता। आरोप है कि रंगदारी नहीं मिलने पर उसने हंगामा किया, मारपीट की तथा कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेजों को क्षति पहुंचाई। घटना का वीडियो उपल...