सुपौल, फरवरी 13 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला राजद की एक दिवसीय बैठक पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष सरदार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 17 फरवरी को भारत रत्न की पुण्यतिथि पर पटना स्थित में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। जिलाध्यक्ष ने पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के प्रतीक थे, इसलिए उनकी पुण्यतिथि पर व्यापक भागीदारी जरूरी है। बैठक में राष्ट्रीय सचिव यदुवंश कुमार यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष ई. विद्या भूषण कुमार, बैधनाथ मेहता, रामनाथ मंडल, राजेंद्र यादव, मो. मुस्ताक, संत राम, विजय यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.