सुपौल, जनवरी 15 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के मोतीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में बुधवार रात करीब 11 बजे अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचाई। इस अग्निकांड में तीन परिवारों के छह घर और एक पड़ोसी का घर मिलाकर कुल सात घर जलकर राख हो गए। इस घटना में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया है। वही घटना की सूचना मिलते ही करजाइन थाना पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने से पहले ही तीन परिवारों के छह घर पूरी तरह जल चुके थे। इस बाबत पीड़ित नारायण यादव ने बताया कि मेरा दो घरों में रखा अनाज, कपड़े, पलंग, जेवरात, चौकी, टेबल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और बक्से में रखे 40 हजार रुपये नकद के साथ एक बकरी भी जल गई। वही पीड़ित बिजेंद्र यादव ने बताया कि मेरा दो घर पूरी तरह जल गए। और घरों मे...