सुपौल, जनवरी 9 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार स्थित रामनगर रोड में गुप्ता किराना स्टोर के गोदाम में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के बिस्कुट चुरा लिए। घटना की जानकारी गोदाम मालिक अभिनंदन गुप्ता को गुरुवार सुबह हुई। चोरों ने गोदाम के पीछे की टिन शेड की दीवार काटकर वारदात को अंजाम दिया और करीब चार से पांच लाख रुपये मूल्य के बिस्कुट लेकर फरार हो गए। इस बाबत गोदाम मालिक अभिनंदन गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी कि गोदाम के पीछे की चादरा कटी हुई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि गोदाम से बिस्कुट का बड़ा स्टॉक गायब है। स्टॉक मिलान के बाद लगभग चार से पांच लाख रुपये के बिस्कुट चोरी होने की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी राघोपुर थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.