भागलपुर, अप्रैल 14 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चंपानगर पंचायत में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के एक युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि जोगिंद्र शर्मा का अपने पड़ोसी कैलाश कुमार के साथ एक कट्ठा जमीन को लेकर पिछले छह महीनों से विवाद चल रहा है। रविवार की शाम इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। इसी क्रम में जोगिंद्र शर्मा का पुत्र अजीत कुमार (19) घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.