भागलपुर, अप्रैल 19 -- राघोपुर । एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को जनता दल यूनाइटेड कार्यकारणी की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो. कमल प्रसाद यादव ने की। इस दौरान बैठक में आगामी 24 अप्रैल को पीएम नरेन्द्र मोदी के आम सभा में जन भागीदारी अधिक से अधिक होने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वहीं कई जरूरी प्रस्ताव पारित किए गए। मौके पर जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम देवी, मनोज यादव, महेन्द्र गुप्ता, नूर आलम, चंदेश्वर साह, प्रदीप सेन, आकाश कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, राजेन्द्र साह, अमरनाथ झा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.