सुपौल, फरवरी 8 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास पंचायत के परसरमा वार्ड 5 स्थित नरहा बेरदह रोड पर (बाबा दगरीन) मंदिर के समीप रविवार को सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर सेंट जेवियर्स विद्यालय समूह के क्षेत्रीय निदेशक रणधीर कुमार, निदेशक सतीश कुमार, प्रबंधक राहुल आनंद और प्रशासक विश्वासचंद्र मिश्रा, आशीष कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार, देवेश कुमार, नीतेश कुमार तथा स्थानीय मुखिया प्रकाश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर व फीता काटकर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर क्षेत्रीय निदेशक रणधीर कुमार ने कहा कि सेंट जेवियर्स की कई राज्यों में शाखाएं हैं। सुपौल के बाद अब राघोपुर में यह नई शाखा खोली गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य सिमराही के बच्चों को बेहतर शिक्षा औ...