सुपौल, फरवरी 28 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलतपुर पंचायत के मझौआ गांव में बुधवार की शाम एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका के गले में फंदे के निशान मिले हैं। घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले फरार बताए जाते हैं। मृतका की पहचान संतोष कुमार शर्मा की पत्नी सुलेखा देवी (20 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनी उत्तर पंचायत के भालूकूप निवासी सुरेन्द्र शर्मा ने अपनी पुत्री सुलेखा की शादी दो साल पहले विशनपुर दौलतपुर निवासी जालेश्वर शर्मा के पुत्र संतोष कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के कारण सुलेखा के साथ मारपीट करते थे। कई बार समझा-बुझाकर सुलेखा के घर को बसाने की कोशिश की। इस बीच बुधवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.